Asia Cup 2025: अफरीदी की राहुल गांधी को तारीफ, BJP का पलटवार – "पाकिस्तान चुन ले अपना नेता"
Asia Cup 2025: अफरीदी की राहुल गांधी को तारीफ, BJP का पलटवार – "पाकिस्तान चुन ले अपना नेता"
1 days ago
Written By: Krishna Kumar
नई दिल्ली, 18 सितंबर 2025 – एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद मैदान और बाहर दोनों जगहों पर विवादों का सिलसिला जारी है।
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का मामला तूल पकड़ चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले को आईसीसी तक पहुंचा दिया है। इसी बीच, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय राजनीति पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया।
अफरीदी ने राहुल गांधी की की तारीफ
अफरीदी ने मोदी सरकार पर "हिंदू-मुस्लिम कार्ड" खेलने का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की। अफरीदी ने कहा –
"यह सरकार सत्ता में आने के लिए धर्म का कार्ड खेलती है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, ऐसी राजनीति चलती रहेगी। भारत अगला इजराइल बनने की कोशिश कर रहा है।"
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की सोच सकारात्मक है और वे बातचीत के जरिए भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों को बेहतर करना चाहते हैं।
BJP का पलटवार
अफरीदी के बयान के बाद भारतीय राजनीति में सियासी घमासान शुरू हो गया।
-
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा – “राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रिय रहे हैं। शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी को अपना नेता बना सकते हैं।”
-
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा – “हाफिज सईद के बाद अब शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की प्रशंसा की है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है! भारत से नफरत करने वाला हर व्यक्ति राहुल गांधी और कांग्रेस में अपना साथी ढूंढ लेता है।”
क्रिकेट से सियासत तक पहुंचा मामला
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद शुरू हुआ विवाद अब सीधे राजनीति के गलियारों तक जा पहुंचा है। एक तरफ अफरीदी के बयान से कांग्रेस को नई चर्चा मिली है, वहीं भाजपा इसे पाकिस्तान प्रेम से जोड़कर राहुल गांधी पर लगातार निशाना साध रही है।
CLICK TO VIEW SHORT VIDEO