Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
  • लॉग इन
  • Ad Post
Breaking News

यूपी में फिर करवट बदलेगा मौसम, प्रदेश के 20 जिलों सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़ आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत   |   यूपी- गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, सपा नेता पर दर्ज हैं 24 मुकदमे   |   प्रयागराज- कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, 54 मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी भी लगाएंगे सीएम योगी   |   आज का एक्सप्लेनर: क्या ट्रम्प ने जिनपिंग को इनवाइट किया, पीएम मोदी को नहीं; शपथ ग्रहण पर वो सबकुछ जो जानना जरूरी है !   |   अडाणी पर रिपोर्ट पेश करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद: फाउंडर बोले- जिन विचारों पर काम किया, उनके पूरे होते ही इसे बंद करना था !   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज
  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow


मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम् फैसले… जानें किसको क्या-क्या मिला..!

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में उड़ीसा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई, जिन पर कुल 4,594 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो के फेस 1B को भी हरी झंडी मिली है, जिसके लिए 5,801 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत किया गया है।

छः सेमीकंडक्टर परियोजनाएं स्वीकृत
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे पहले छह सेमीकंडक्टर परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और अब चार नई परियोजनाएं जुड़ने से भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ एक बड़ा शहर है और यहां मेट्रो नेटवर्क का विस्तार बेहद जरूरी है, इसलिए फेस 1B को मंजूरी दी गई है।

ताटो-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी मंजूरी
बैठक में 700 मेगावाट क्षमता वाले ताटो-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई है, जिस पर 8,146 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वैष्णव ने कहा कि भारत स्वच्छ विकास और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्ध है, और यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। 

सेमीकंडक्टर बाजार भी बढ़ा
सरकार के मुताबिक, भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2023 में लगभग 38 अरब डॉलर का था, जो 2024-25 तक 45 से 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ग्लोबल पार्टनरशिप, नीति समर्थन और घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ भारत जल्द ही वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में अहम भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025, AIPL NEWS NETWORK. All Rights Reserved